छत्तीसगढ़

मोवा के आदर्श स्कूल में फिर हंगामा, पंडरी पुलिस मौके पर

Nil dhankar
26 Sept 2025 1:19 PM IST
मोवा के आदर्श स्कूल में फिर हंगामा, पंडरी पुलिस मौके पर
x

रायपुर। शहर के मोवा स्थित आदर्श विद्यालय एक बार फिर से विवादों में घिरता नजर आ रहा है। पिछली बार स्कूल में एक शिक्षक पर एक स्टूडेंट से छेड़छाड़ का आरोप लगा था तो वही इस बार स्कूल प्रबंधन पर बच्चों के अभिभावकों ने एक और आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक़ स्कूल प्रबंधन स्कूली बच्चों के कलाइयों में कलावा और माथे पर टीके का विरोध कर रहा है। कई बच्चों ने अपने माता-पिता से शिकायत की है कि, स्कूल में उनके बच्चों के कलाई से कलावा हटाने की कोशिश की गई है। इसी तरह माथे पर टीका लगाने से भी बच्चों को मना किया जा रहा है।

इसकी भनक जैसे ही कुछ हिंदूवादी संगठनों को लगी, वे स्कूल पहुँच गये। उन्हें अभिभावकों का साथ मिला और फिर हंगामा होने लगा। हंगामे और नारेबाजी की सूचना पाकर पंडरी पुलिस भी मौके पहुंची और फिर समझाइस दी। खबर लिखे जाने तक स्कूल में अभिभावकों का हंगामा जारी था।


Next Story
null