छत्तीसगढ़

बलरामपुर एक्सीडेंट पर अपडेट, एक और घायल युवक की हुई मौत

Nilmani Pal
31 May 2025 10:35 AM IST
बलरामपुर एक्सीडेंट पर अपडेट, एक और घायल युवक की हुई मौत
x

बलरामपुर। बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के सिधमा रोड में देर रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हुई थी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। ऐसे में इस सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 4 हो गई है।

आपको बता दें कि, बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के सिधमा रोड में शुक्रवार देर रात दो बैंकों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी और एक युवक को गंभीर चोट आई थी। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अंबिकापुर रेफर किया था। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब 12 बजे हुए और मुख्य मार्ग पर मृत युवको के शव काफी देर तक पड़े रहे। आसपास के लोग जब वहां से पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भिजवाया। तीनों शवों का राजपुर में ही पीएम किया जाएगा।


Next Story
null