छत्तीसगढ़

रायपुर में मजदूर के साथ अप्राकृतिक कृत्य, हवसी दरिंदा गिरफ्तार

Nil dhankar
10 Dec 2025 5:38 PM IST
रायपुर में मजदूर के साथ अप्राकृतिक कृत्य, हवसी दरिंदा गिरफ्तार
x

रायपुर। रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ट्रेन पकड़ने आए एक युवक का अपहरण करके उसके साथ यौन शोषण किया गया। साथ ही पीड़ित की पिटाई कर उसका वीडियो बनाकर परिजनों से फिरौती मांगी गई। लेकिन किसी तरह जान बचाकर निकले युवक ने पुलिस से शिकायत की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित युवक ने बताया कि रामानुजगंज से वह मजदूरी करने गुजरात के सूरत जा रहा था। इसके लिए वह ट्रेन पकड़ने रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा धृतलहरे उससे मिला और उसे जल्द बस या ट्रेन की कनेक्टिविटी दिलवा देने का विश्वास दिलाकर अपने बाइक में बैठाकर ले गया। आरोपी उसे घुमाते हुए शहर से दूर एक अज्ञात स्थान पर ले गया और एक कमरे में बंधक बना लिया।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे कमरे में ले जाकर पहले मारपीट करने लगा और विरोध करने पर धमकाया। इसके बाद उसने जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य (अननेचुरल सेक्स) किया। साथ ही आरोपी पूरी घटना का वीडियो अपनी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपी ने यह वीडियो पीड़ित के परिजनों को भेजा और धमकी दी कि वीडियो वायरल होने से बचाने के लिए डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। रकम न मिलने पर वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देता रहा।

Next Story
null