
x
छग
Raipur. रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को रायपुर पहुंचे। उनके आगमन पर रायपुर विमानतल पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री राम विचार नेताम और सांसद बृजमोहन अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कृषि मंत्री का स्वागत किया और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।
बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री के इस दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा और किसानों से संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह दौरा राज्य के किसानों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है।
Tagsकेंद्रीय कृषि मंत्रीUnion Agriculture Ministerशिवराज चौहानShivraj Chouhanरायपुर आगमनRaipur Arrivalमंत्री नेतामMinister Netamभाजपा नेताBJP Leadersआत्मीय स्वागतWarm Welcomeरायपुर विमानतलRaipur Airportछत्तीसगढ़ राजनीतिChhattisgarh Politicsभाजपा कार्यक्रमBJP Eventकृषि मंत्रालयMinistry of Agricultureकेंद्रीय मंत्री दौराUnion Minister Visitराजनीतिक दौराPolitical Visit
Next Story





