छत्तीसगढ़
अवैध प्रवासियों एवं संदिग्ध किरायेदारों की जांच पर चलाया विशेष अभियान
Shantanu Roy
12 May 2025 8:18 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले के कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराध की रोकथाम हेतु,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर रविवार सुबह पांच बजे से कुनकुरी में अवैध प्रवासियों व संदिग्ध किरायदारों की जांच हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस के द्वारा संपूर्ण कुनकुरी टाउन में 32 बाहरी व्यक्तियों की पहचान की गई, जो कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश व झारखंड से आकर किराएदार के रूप में रह रहे थे, जिनमें से अधिकांश व्यक्ति फेरी लगाने व ठेका मजदुर के रूप में कार्य करते हैं। पुलिस के द्वारा उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड, जैसे अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, दस्तावेजों की सत्यता के संबंध में जांच प्रक्रिया जारी है। पुलिस के द्वारा सभी बाहरी व्यक्तियों का फिंगरप्रिंट, लेकर डेटाबेस भी तैयार किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उन बाहरी व्यक्तियों की पहचान करना है जो कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे किराए के मकान में रह रहे हैं, जिनके द्वारा कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि, नए किरायेदार को मकान देने के पूर्व उनके समस्त जानकारी व पहचान दस्तावेज, पुलिस द्वारा जारी किए गए।
फार्म में भरकर संबंधित थाने में अवश्य जमा करें, पुलिस के द्वारा किराएदारों का सत्यापन किया जावेगा व निगरानी रखी जावेगी। यदि मकान मालिक किराएदारों की जानकारी संबंधित थाने में जमा नहीं करता है व किराएदार किसी अपराध में सम्मिलित पाया जाता है तब संबंधित मकान मालिक के विरुद्ध पुलिस के द्वारा कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने किराएदारों के संबंध में जानकारी थाने में नहीं देने पर, चार मकान मालिकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है, उनके नाम क्रमश::- 1. मो. तैयब अली, उम्र 59 वर्ष निवासी आजाद मोहल्ला, कुनकुरी। लखनलाल, उम्र 54 वर्ष, निवासी, बेंदराभदरा, कुनकुरी, रफीक खान, उम्र 52 वर्ष, निवासी सुखबाशु पारा, कुनकुरी, तबरेज हुसैन, उम्र 31 वर्ष, निवासी इस्लाम नगर, कुनकुरी। अवैध प्रवासियों व संदिग्ध व्यक्तियों के जांच के दौरान एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक श्री राकेश कुमार यादव, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार साहू व थाना कुनकुरी पुलिस स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि अवैध प्रवासियों के संबंध में जांच पड़ताल हेतु, जशपुर पुलिस का जो अभियान चल रहा है, उसके तहत आज कुनकुरी में अभियान चलाया गया, दस्तावेजों की जांच की जा रही है, कुछ मकान मालिक जो किराएदारों की जानकारी नहीं दिए थे,उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जावेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





