छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पहुंचे बृजमोहन निवास

Nil dhankar
18 July 2025 3:34 PM IST
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पहुंचे बृजमोहन निवास
x

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पहुंचे, बृजमोहन अग्रवाल ने मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया, आज केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का निवास पर आगमन हुआ। उन्होंने पूज्य पिताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने परिवारजनों से आत्मीय भेंट कर स्नेह और अपनापन प्रकट किया। उनके सहज, मिलनसार और संवेदनशील स्वभाव ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस आत्मीय मुलाकात के लिए आपका हृदय से आभार प्रकट करता हूं।


Next Story
null