
दुर्ग। रविशंकर स्टेडियम में केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड की सलामी ली। साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें प्रदेश के विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की ओर से देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 83 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशासन के अनुसार, ये वे लोग हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। इसमें राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में भी गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। निगम मुख्य कार्यालय में सुबह 8 बजे महापौर नीरज पाल की उपस्थिति में निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय झंडा फराया। वहीं महापौर यूनियन कार्यालय में झंडारोहण किया गया।





