छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

Nil dhankar
16 July 2023 9:42 AM IST
रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया
x

रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से BJP प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुए। जहां केंद्रीय मंत्री करीब 10 घंटे बिताएंगे। इस बीच विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठकें होंगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी दल तैयारियों में लग गए हैं। बीजेपी ने भी अपनी कमर कस ली है। बीजेपी 14 के आंकड़े को बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। यही वजह है कि यहां पिछले 1-2 महीने से केंद्रीय नेताओं का आनाजाना लगा हुआ है।


Next Story