छत्तीसगढ़
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का रायपुर एयरपोर्ट में भव्य स्वागत
Nil dhankar
1 Jan 2026 12:22 PM IST

x
रायपुर। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का रायपुर एयरपोर्ट में भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शेखावत रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा सिरपुर हेलीपैड, महासमुंद पहुंचेंगे। सिरपुर आगमन के पश्चात केंद्रीय मंत्री शेखावत सड़क मार्ग से सर्किट हाउस, सिरपुर पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात सर्किट हाउस में दोपहर भोज के लिए समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 01:00 बजे केंद्रीय मंत्री शेखावत सर्किट हाउस, सिरपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा 01:30 बजे भोरमदेव मंदिर के हेलीपैड, कबीरधाम पहुंचेंगे।
Next Story





