छत्तीसगढ़
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चंपारण का किया दौरा
Nil dhankar
24 Aug 2024 11:48 AM IST

x
चंपारण Champaran। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चंपारण का दौरा किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। उनके साथ सीएम साय भी मौजूद हैं।
कुछ देर बाद शाह नक्सलियों के खिलाफ आज इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन की बैठक लेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित 8 पड़ोसी राज्य के मुख्य सचिव और DGP शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा रायपुर में शाह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के ऑफिस का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि अमित शाह की सुरक्षा में माइंस प्रोटेक्टिव व्हीकल (MPV) भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा ड्रोन, दूरबीन के जरिए होटल के आस-पास कड़ी निगरानी की जा रही है। Union Minister Amit Shah
Next Story





