छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Nilmani Pal
5 April 2025 6:39 AM IST
दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
x

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर हैं। वे शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शाह ने एक निजी होटल में सीएम समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों से उनके कामकाज का फीडबैक लिया।

रात्रि विश्राम के बाद शाह आज दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। जहां वे बस्तर पंडुम में शामिल होने के साथ ही नक्सल मामलों की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा वे नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से भी वन टू वन मुलाकात करेंगे। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।

Next Story