किसान को आयकर विभाग ने भेजा 30 करोड़ का नोटिस, ड्राइवर भी रडार में

यूपी। आयकर विभाग ऐक्शन में है और इसी के साथ एक से बढ़कर एक हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों अलीगढ़ से एक जूस विक्रेता, ताला कारीगर और सफाई कर्मी को करोड़ों के टर्न ओवर का नोटिस जारी किया गया था। अब कन्नौज में एक ट्रक ड्राइवर को 3.65 करोड़ रुपये और मथुरा में एक किसान को 30 करोड़ रुपए का नोटिस मिल गया है। नोटिस की वजह से दोनों के होश उड़े हुए हैं। हैरान-परेशान वे इसे ठीक कराने के लिए अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं।
कन्नौज छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के हाथिन गांव में रहने वाले ट्रक ड्राइवर अवनेंद्र कुमार के उस समय होश फाख्ता हो गए, जब जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) विभाग की ओर से उसके नाम पर 3.65 करोड़ रुपये के नोटिस भेजे गए। 25 मार्च को एक के बाद एक दो नोटिस मिलने के बाद से अवनेंद्र कभी जिलाधिकारी के यहां चक्कर लगा रहा है तो कभी जीएसटी विभाग के। अवनेंद्र ने हरियाणा और दिल्ली की फर्म पर पैन और आधार कार्ड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हाथिन गांव निवासी रामलाल का बेटा अवनेंद्र कुमार दिल्ली में शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता है। अवनेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 25 मार्च को उसे जीएसटी विभाग के दो नोटिस मिले। एक नोटिस 75,97,040 रुपये का और दूसरा 2,89,06,579 रुपये का है। आयकर विभाग ने भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पीड़ित अवनेंद्र ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व जीएसटी विभाग के अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जाएगी।
वहीं कन्नौज में कोतवाली क्षेत्र के हाथिन गांव में रहने वाले ट्रक ड्राइवर अवनेंद्र कुमार के उस समय होश फाख्ता हो गए, जब जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) विभाग की ओर से उसके नाम पर 3.65 करोड़ रुपये के नोटिस भेजे गए। 25 मार्च को एक के बाद एक दो नोटिस मिलने के बाद से अवनेंद्र कभी जिलाधिकारी के यहां चक्कर लगा रहा है तो कभी जीएसटी विभाग के। अवनेंद्र ने हरियाणा और दिल्ली की फर्म पर पैन और आधार कार्ड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।





