छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ

Shantanu Roy
17 May 2026 7:19 PM IST
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
x
छग
Raipur. रायपुर। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक आधुनिक, त्वरित एवं नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस 2.0) का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर चलित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी एवं 400 अत्याधुनिक डायल 112 वाहन का भी शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 प्रदेश में तकनीक आधारित सुशासन की दिशा में एक अभिनव पहल है।

जिसके माध्यम से पुलिस सेवा, फायर सर्विस, मेडिकल इमरजेंसी सहायता, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, आपदा प्रबंधन सहायता तथा हाईवे इमरजेंसी जैसी सेवाओं को एकीकृत मंच पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे नागरिकों को त्वरित एवं समन्वित सहायता सुनिश्चित हो रही है। इस उन्नत प्रणाली में केंद्रीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, जीपीएस आधारित इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन, जीआईएस आधारित रियल टाइम मॉनिटरिंग, ऑटोमेटिक कॉल लोकेशन पहचान प्रणाली तथा तकनीक सक्षम डिस्पैच प्रबंधन जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। नई व्यवस्था के माध्यम से अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क दुर्घटना प्रतिक्रिया, चिकित्सकीय सहायता तथा जन-संकट की परिस्थितियों में और अधिक प्रभावी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। प्रदेश में संचालित डायल 112 सेवा वर्ष 2018 से अब तक लाखों नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्रदान कर चुकी है तथा वर्तमान में इसकी सेवाएं 16 जिलों तक सीमित थी अब यह प्रदेश के सभी 33 जिलों तक विस्तारित हो जायेगी।
Tagsछत्तीसगढ़रायपुरडायल 112ERSS 2.0नेक्स्ट जेन सिस्टमअमित शाहशुभारंभइमरजेंसी सेवाफायर सर्विसमेडिकल सहायतापुलिस सेवामहिला हेल्पलाइनचाइल्ड हेल्पलाइनआपदा प्रबंधनहाईवे इमरजेंसीएकीकृत प्रणालीसीजी पुलिसगृह मंत्री विजय शर्मानिरीक्षणआधुनिक तकनीककमांड सेंटरकंट्रोल रूमजीपीएस वाहनजीआईएस मॉनिटरिंगरियल टाइम ट्रैकिंगकॉल लोकेशनडिस्पैच सिस्टमत्वरित सहायतासुशासनतकनीक आधारित सेवाइमरजेंसी रिस्पॉन्स400 वाहनफोरेंसिक लैबचलित फोरेंसिकसुरक्षा व्यवस्थानागरिक सुविधाप्रदेश विस्तार33 जिले16 जिले सेवाआपातकालीन प्रतिक्रियाअपराध नियंत्रणसड़क दुर्घटनास्वास्थ्य सहायतामहिला सुरक्षाबाल सुरक्षाजनसेवाडिजिटल पुलिस प्रणालीChhattisgarhRaipurDial 112Next Gen SystemAmit ShahLaunchEmergency ServiceFire ServiceMedical AidPolice ServiceWomen HelplineChild HelplineDisaster ManagementHighway EmergencyIntegrated SystemCG PoliceHome Minister Vijay SharmaInspectionModern TechnologyCommand CenterControl RoomGPS VehiclesGIS MonitoringReal Time TrackingCall LocationDispatch SystemQuick HelpGood GovernanceTechnology Based ServiceEmergency Response400 VehiclesForensic LabMobile ForensicSecurity SystemCitizen SuvidhaState Expansion33 Districts16 Districts ServiceCrime ControlRoad AccidentHealth AidWomen SafetyChild SafetyPublic ServiceDigital Police System
Next Story