छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशवासियों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
26 Jan 2026 7:08 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पं. चक्रपाणि शुक्ल शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में श्री अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह के दौरान आकर्षक झांकियाँ प्रस्तुत की गईं, वहीं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समूचे वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के परिजनजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं, समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारा गणतंत्र निरंतर सशक्त और मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और प्रत्येक देशवासी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवा, महिलाएँ, किसान और ग्रामीण वर्ग आत्मनिर्भर बन रहे हैं तथा समावेशी विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ समेत देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





