छत्तीसगढ़
कलेक्टोरेट परिसर में गणतंत्र दिवस का गरिमामय आयोजन, कलेक्टर ने फहराया तिरंगा
Shantanu Roy
26 Jan 2026 6:37 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर चतुर्वेदी ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सृजन सभाकक्ष में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कलेक्टर ने कहा कि भारतीय संविधान केवल नियमों का संकलन नहीं, बल्कि देश को एकजुट रखने वाली आत्मा और लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। संविधान में निहित मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के कारण ही भारत एक सशक्त, समावेशी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान के पालन से ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण संभव है।
प्रत्येक नागरिक, विशेषकर शासकीय सेवकों की यह जिम्मेदारी है कि वे संविधान की मूल भावना को समझें और अपने दैनिक कार्यों में उसका ईमानदारी से पालन करें। कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही संविधान की सच्ची भावना है। कार्यक्रम के दौरान जिले में धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से जिले में धान खरीदी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। यह सम्मान अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। समारोह का एक विशेष आकर्षण नन्ही बालिका विधि कुमारी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सस्वर और भावपूर्ण पठन रहा। उनके सशक्त और आत्मविश्वास से भरे स्वर ने उपस्थित सभी लोगों को संविधान के मूल आदर्शों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की याद दिला दी। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, रवि राही एवं डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, पूजा बंसल सहित कलेक्टोरेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





