छत्तीसगढ़
नशा मुक्ति अभियान के तहत रायगढ़ में 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी
Shantanu Roy
25 Feb 2026 12:26 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन ने स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों (नारकोटिक एवं साइकोट्रॉपिक दवाइयों) के अवैध क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से सघन जांच अभियान चलाया। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के अनुरूप चलाए गए इस संयुक्त अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स एवं औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दवा विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि बिना डॉक्टर की वैध प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी प्रकार की नशीली या मनःप्रभावी दवाइयों की बिक्री नहीं की जाए।
टीम ने दवाओं के स्टॉक, भंडारण व्यवस्था, बिक्री रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड और आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। साथ ही, संबंधित कानूनों और नियमों के पालन को लेकर संचालकों को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। अभियान के दौरान कुल 15 मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को नियमों के कड़ाई से पालन हेतु कड़ी चेतावनी दी गई। जिन प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी गई, उनमें गुजराल मेडिकल, सलूजा मेडिकल, लक्ष्मी मेडिकल, महामिया मेडिकल, प्रमोद मेडिकल, निरूपमा मेडिकल, आशीर्वाद मेडिकल, नेहा मेडिकल, विजय मेडिकल सहित अन्य मेडिकल स्टोर्स शामिल हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मनःप्रभावी औषधियों की बिक्री केवल अधिकृत चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर ही की जानी चाहिए और इसके लिए सभी आवश्यक रिकॉर्ड अद्यतन रखना अनिवार्य है।
सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने दवा विक्रेताओं को चेताते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण जैसी सख्त कार्यवाही भी शामिल हो सकती है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बिना पर्ची नशीली दवाओं की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें। नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से जिले में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Tagsरायगढ़नशा मुक्ति अभियानमेडिकल स्टोर्स जांचबिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्रीस्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियांखाद्य एवं औषधि प्रशासनऔषधि नियंत्रकरायगढ़ प्रशासनपुलिस प्रशासन रायगढ़अवैध दवा बिक्रीसाइकोट्रॉपिक दवाइयांनारकोटिक दवाइयांछत्तीसगढ़ समाचारमेडिकल स्टोर चेतावनीऔचक निरीक्षणदवा नियम उल्लंघनयुवाओं में नशा रोकथामप्रशासनिक कार्रवाईRaigarhde-addiction campaignmedical stores inspectionsale of medicines without doctor's prescriptionnarcotic and psychotropic drugsFood and Drug AdministrationDrug ControllerRaigarh AdministrationPolice Administration Raigarhillegal drug salepsychotropic medicinesnarcotic medicinesChhattisgarh newsmedical store warningsurprise inspectiondrug rule violationdrug prevention among youthadministrative actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





