भारत

सामने डांसर और चलाई दनादन गोलियां...VIDEO ने बढ़ाई युवक की मुश्किलें

jantaserishta.com
24 Feb 2026 5:57 PM IST
सामने डांसर और चलाई दनादन गोलियां...VIDEO ने बढ़ाई युवक की मुश्किलें
x
देखें वायरल VIDEO.
ग्वालियर: हथियारों के प्रदर्शन के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले ग्वालियर अंचल से एक और सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. रेवली गांव में कुछ युवकों ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए पहले एक युवती के साथ डांस किया और फिर उत्साह में आकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी.
वीडियो की शुरुआत में कुछ युवक एक युवती के साथ फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं. माहौल किसी निजी महफिल या जश्न का लग रहा है. डांस के बीच ही युवक अचानक अपने पास मौजूद अवैध या लाइसेंसी हथियार निकालते हैं और एक के बाद एक कई राउंड हवाई फायर करते हैं.
खुलेआम हथियार लहराने और फायरिंग करने के इस कृत्य ने आसपास के ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच दहशत पैदा कर दी है. वीडियो में दिख रहे चेहरों के आधार पर रेवली गांव के संदिग्ध युवकों की शिनाख्त की जा रही है.
बेहट थाना पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत एक्शन लिया है. पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की हैं. पुलिस का कहना है कि यदि हथियार लाइसेंसी पाए जाते हैं, तो उनके लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की जाएगी. यदि हथियार अवैध हैं, तो आर्म्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई होगी.
यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब पुलिस लगातार अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चला रही है. खुलेआम फायरिंग करना न केवल सुप्रीम कोर्ट के 'हर्ष फायरिंग' पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन है, बल्कि यह स्थानीय प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाता है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story