छत्तीसगढ़

विकसित भारत- जी राम जी के तहत मिलेगा 125 दिन के रोजगार की गारंटी

Shantanu Roy
26 Dec 2025 11:09 PM IST
विकसित भारत- जी राम जी के तहत मिलेगा 125 दिन के रोजगार की गारंटी
x
छग
Kanker. कांकेर। केन्द्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को उन्नत कर ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना प्रारंभ की है। इसका उद्देश्य केवल रोजगार प्रदाय करना नहीं, बल्कि गांवों के सतत् और सुनियोजित विकास को सुनिश्चित करना है, जिसके तहत ग्रामीणों को 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। इस प्रकार हितग्राहियों को 25 दिवस का अतिरिक्त रोजगार मिलेगा। 24 दिसम्बर बुधवार को जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें
वीबी-जी राम जी
योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों की दी गई। राज्य सरकार के निर्देश पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। शासन के संकल्प के अनुरूप वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखा गया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने बताया कि इस योजना से जहां पहले मनरेगा के कार्य मानवीय संसाधनों के आधार पर किए जाते थे, वहीं अब वीबी-जी राम जी योजना के तहत गांवों का विकास सैटेलाइट तकनीकी के माध्यम से किया जाएगा। योजना के अंतर्गत जल जीवन मिशन से संबंधित
पेयजल आपूर्ति
की मरम्मत एवं देखरेख, जल संरक्षण कार्य, मूलभूत ग्रामीण अवसंरचना का निर्माण, आजीविका से जुड़े कार्य, लखपति दीदियों के लिए आवास, खेती-किसानी से संबंधित कार्य, डबरी निर्माण सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही वर्ष के दो माह योजना अंतर्गत कार्य नहीं किए जाएंगे, जिससे खेती-किसानी के समय ग्रामीणों को आसानी से मजदूर उपलब्ध हो सकेगें। जिला सीईओ ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामसभा में बैठकर ग्रामीण स्वयं गांव के विकास की योजना तैयार करेंगे, जिसे शासन द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा। इससे आजीविका से जुड़े कार्यों को भी सम्मिलित किया गया है। पारदर्शिता एवं जवाबदेही के लिए डिजिटाइजेशन एवं टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, मोबाइल आधारित निगरानी आदि का उपयोग भी किया जाएगा।
Next Story