छत्तीसगढ़

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना, अब निजी स्कूल में निःशुल्क पढ़ रहे हैं शिव कुमार

Nil dhankar
28 July 2026 5:20 PM IST
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना, अब निजी स्कूल में निःशुल्क पढ़ रहे हैं शिव कुमार
x

सुकमा। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती है। यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित है।

श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए नई उम्मीद अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित 'अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना' श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। इस योजना के तहत पात्र श्रमिकों के बच्चों को निजी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा की सुविधा मिल रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित हो रहा है। छत्तीसगढ के सुकमा जिला चिकित्सालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत रमेश यादव अपने छह सदस्यीय परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित आय के कारण अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना उनके लिए कठिन था। ऐसे समय में श्रम विभाग की अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना उनके लिए सहारा बनी।

श्रमिकों के परिवार पर पढ़ाई का आर्थिक बोझ काफी कम हो गया

योजना के अंतर्गत उनके पुत्र शिव कुमार का प्रवेश रायगढ़ के एक प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में कक्षा सातवीं में हुआ, जहां उन्हें निःशुल्क शिक्षा मिल रही है। इससे परिवार पर पढ़ाई का आर्थिक बोझ काफी कम हो गया है और शिव कुमार अब बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। रमेश यादव कहते हैं कि पहले बेटे की पढ़ाई की चिंता हमेशा बनी रहती थी, लेकिन अब यह चिंता दूर हो गई है।

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को दे रही है नई उड़ान

रमेश यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य सरकार और श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि यह योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही है।उन्होंने अन्य पात्र श्रमिक परिवारों से भी अपील की है कि वे इस योजना का लाभ लेकर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।

Next Story