छत्तीसगढ़
बेकाबू ट्रेलर घर में घुसा, गर्भवती महिला की मौत, ग्रामीणों का चक्काजाम
Shantanu Roy
14 Feb 2026 6:46 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे बने घर की दीवार तोड़ते हुए सीधे आंगन में जा घुसा। इस भीषण दुर्घटना में आंगन में बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में खेल रहे बच्चे और घर के बुजुर्ग सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
यह हादसा हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम मुड़ापार, बाजार पारा में शनिवार शाम लगभग 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, भोलाराम सूर्यवंशी का मकान मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। प्रतिदिन की तरह उनकी बड़ी बहू शशि बाई सूर्यवंशी (25 वर्ष) खाना खाने के बाद घर के आंगन में बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान सड़क से गुजर रहा एक ट्रेलर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे घर की ओर बढ़ते हुए दीवार को तोड़कर आंगन में घुस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रेलर के जोरदार टक्कर से घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आंगन में मौजूद शशि बाई उसकी चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी भयावह थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के समय आंगन में एक बच्चा खेल रहा था और मृतका के ससुर भी वहीं मौजूद थे, लेकिन वे चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकले।
मृतका के पति गजपाल सूर्यवंशी पेशे से ड्राइवर हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लंबे समय से चिंता का कारण रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
घटना से नाराज मोहल्ले के लोगों और ग्रामीणों ने तत्काल सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डडसेना, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे तथा तहसीलदार अभिजीत राजभानु ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।
Tagsकोरबा हादसाट्रेलर दुर्घटनागर्भवती महिला की मौतहरदी बाजारचक्काजामसड़क सुरक्षाKorba accidenttrailer accidentdeath of pregnant womanHardi Bazaarroad blockaderoad safetyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





