भारत

परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा, युवक के नौकरी का पहला और आखिरी दिन...

jantaserishta.com
14 Feb 2026 5:57 PM IST
परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा, युवक के नौकरी का पहला और आखिरी दिन...
x
मचा कोहराम.
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. शुक्रवार देर रात शहर के पश्चिमी इलाके अटलादरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक्टिवा सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. आरोप है कि 19 साल की युवती तेज और लापरवाही से थार कार चला रही थी, जिसने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी.
जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा काफी दूर तक घिसटती चली गई. घटना का पूरा दृश्य पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सड़क पर युवक का शव पड़ा देखकर लोग स्तब्ध रह गए.
मृतक युवक की पहचान अभिषेक मोरे के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अभिषेक ने हाल ही में फूड डिलीवरी बॉय के रूप में काम शुरू किया था और हादसे वाले दिन ही उसका काम का पहला दिन था. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि थार कार में तीन युवतियां सवार थीं, जिनमें रुशिका, तनीशा और विस्मयी शामिल थीं. शुरुआती जांच में पता चला कि 19 वर्षीय रुशिका कार चला रही थी. तीनों बहनें एक शादी समारोह से लौट रही थीं और रास्ते में अपनी बहन को घर छोड़ने जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कार चालक नशे में थी और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रही थी. हालांकि पुलिस ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. युवक के पिता की शिकायत पर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story