Nude Party : क्लब, फार्म हाउस, VIP रोड, नवा रायपुर में बेकाबू टेक्नो पार्टी नंगी पार्टी

रायपुर। रायपुर के क्लबों में 80,000 और एक लाख रुपये के हिसाब से टेबल बुकिंग की जाती है। केवल खड़े रहने का पाँच हज़ार रुपये एंट्री फ़ीस लगता है। छत्तीसगढ़ सरकार के एक्साइज़ डिपार्टमेंट को करोड़ों रुपया एंटरटेनमेंट की टैक्स चोरी क्यों नहीं दिखती है, क्लब और फ़ार्म हाउस मालिक खुलेआम दादागिरी करके ये टेबल बुकिंग और खड़े होने का भी पैसा एंट्री फ़ीस के रूप ले रहे हैं। जिसमें शुद्ध रूप से छग सरकार को आबकारी टैक्स का नुकसान हो रहा है, इस चोरी को कौन रोकेगा। टैक्स चोरी गैर जमानतीय अपराध की श्रेणी में आता है।
रायपुर पुलिस के संज्ञान में लाने हेतु जनता से रिश्ता अख़बार ने इस स्पेशल रिपोर्टिंग अपने संवाददाता भेजकर VIP रोड के अलावा नया रायपुर क्षेत्र में सभी फ़ार्म हाउस और क्लबों की पड़ताल की। जिसमें सच्चाई सामने आई कि एक्साइज़ चोरी करते क्लब और फ़ार्म हाउस प्रदेश के युवाओं को बिगाड़ते नशे के कारोबार में और नशीली पदार्थों की बिक्री में अवैध रूप से शामिल कर रहे हैं। शहर के सभी युवा क्लब पार्टी ख़ामोश कल्चर के लिए आकर्षित हो रहे हैं। इसका एकमात्र कारण है सुखा नशा दवाइयों का नशा जो खुलेआम क्लब और फ़ार्म हाउस के मालिक परोस रहे है। छत्तीसगढ़ रायपुर में पूरे देश के बड़े बड़े ब्रांडों के क्लब नया रायपुर VIP रोड में खुले हुए हैं। निर्धारित अवधि के उपरांत भी नशा परोसते ये VIP कल्चर वाले क्लब और फ़ार्महाउस रात के 2 बजे ढाई बजे के बीच वे भी खुला नंगा नाच कर रहे है।
प्रशासन की ओर से क्लब और फ़ार्म हाउस को रात्रि 12 बजे तक का समय दिया गया है लेकिन क्लब और फ़ार्म हाउस के मालिक इसकी परवाह बिलकुल नहीं करते बड़े बड़े नेताओं की नाड़ा पायजामा छाप नेता की ताक़त के बल पर खुलेआम कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। एक्साइज़ चोरी के साथ साथ लड़की बाज़ी अलग से होती है, रात भर नशे का सामान बेइफ़रात बेचा जाता है।
क्लब नाइट डान्स पार्टी फ़ार्म हाउस कल्चर रायपुर के युवाओं को बर्बाद कर्ता जीवन देने के लिए सभी प्रकार की तैयारी कर रखी है सूखा नशा टैबलेट का नशा दारू का नशा लड़की बाज़ी और क्रिकेट का सट्टा सभी चीज़ 1 ही जगह रात के 2 बजे तक उपलब्ध यही रायपुर के क्लब और फ़ार्म हाउस की कहानी है। बड़ी बड़ी रकम वसूलते क्लब और फ़ार्म हाउस एक्साइज़ चोरी खुलेआम कर रहे हैं। नक़ली दारू विदेशी दारु शराब के अवैध कंटेनर पर कंटेनर माल बेचते ये फ़ॉर्म हाउस और क्लब आबकारी विभाग अपनी कमाई से मस्त सरकार को चूना लगा रहे है। एंट्री फ़ीस पर फ़ॉर्म हाउस की एंट्री फ़ीस पर किसी भी प्रकार की आबकारी टैक्स नहीं देना है ग़ैर ज़मानती जुर्म है। शासन को बदनाम करते ये क्लब और आबकारी अधिकारी। राज्य शासन को राजस्व की करोड़ों की हानि भी भ्रष्ट अफसरों के कारण हो रही है,
रातभर टेक्नो पार्टी के नाम से मशहूर नशे की पार्टी भी नया रायपुर स्थित स्टेडियम के पास क्लब में खुलेआम होता है। वहाँ पर दादागिरी करने वालों को छुटभैये नेताओं के संरक्षण में बाउंसरों द्वारा मारपीट और दादागिरी की जाती है। एक परमानेंट जाने वाले क्लब पार्टियों में युवाओं की टोलियों ने बताया कि यहाँ पर बड़े बड़े नेताओं का नाम लेके धौंस दिखाई जाती हैं। प्रदेश के सरकार के कई बड़े नाम लेकर सरकार को भी बदनाम किया जाता है।
रोजाना करोड़ों का नशा परोस रहे क्लब और फ़ार्म हाउस के मालिक, टिकट बेचकर एक्ससाइज चोरी कर रहे
आबकारी विभाग हिस्सा मिलने के बाद चुप बैठा, ऐसा ही छग के प्रमुख संगठनो ने आरोप लगाया





