छत्तीसगढ़

वैन ने छात्रा को लिया चपेट में, पेड़ से टकराने के बाद ड्राइवर फरार

Nilmani Pal
20 Sept 2025 3:18 PM IST
वैन ने छात्रा को लिया चपेट में, पेड़ से टकराने के बाद ड्राइवर फरार
x
छग

बिलासपुर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्रा घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा पैदल स्कूल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पहले छात्रा को चपेट में लिया। फिर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग निकला। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

बहतराई रामायण चौक में रहने वाले दीनू साहू किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी भतीजी वर्षा साहू स्कूल जा रही थी। छात्रा बहतराई अटल चौक के पास पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने छात्रा को टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा के पैर और चेहरे में चोटे आई और वो खून से लथपथ होकर घायल हो गई।

छात्रा को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे के बाद कार का ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी दीनू को दी। तब वे अपने बड़े भाई दुर्गेश और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। जिस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।


Next Story
null