छत्तीसगढ़

प्रेमी से जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाई किशोरी, चुन्नी से मौत को गले लगा ली

Nil dhankar
10 Feb 2026 9:19 AM IST
प्रेमी से जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाई किशोरी, चुन्नी से मौत को गले लगा ली
x
छग

बैकुंठपुर। जिले में रहने वाली नाबालिग ने तोरवा क्षेत्र में रहने वाले अपने रिश्तेदार घर पर फांसी लगा ली। सुबह स्वजन जब अपने काम में व्यस्त थे तभी किशोरी ने अपनी ही चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगाई।

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि किशोरी अपने प्रेमी के पास दिल्ली चली गई थी। स्वजन उसे किसी तरह समझाकर घर लाए थे। इसके बाद उसके प्रेमी ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने के दूसरे दिन ही किशोरी ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि बैकुंठपुर जिले में रहने वाली 16 साल कि किशोरी ने तोरवा में रहने वाली अपनी बुआ के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि नाबालिग कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई। स्वजन ने उसकी तलाश की। उसे दिल्ली से खोजकर स्वजन शहर ले आए। नाबालिग को घर लेकर जाने के बजाए उसे तोरवा में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर पर थे। पूछताछ में पता चला है कि नाबालिग के प्रेमी ने रविवार को दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Next Story
null