छत्तीसगढ़

पिकअप ने रौंदा, 2 युवकों की मौत

Nilmani Pal
16 March 2026 8:26 AM IST
पिकअप ने रौंदा, 2 युवकों की मौत
x
बड़ा हादसा

छुरिया। दामाबंजारी में भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को सामने से जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक है, जिसका उपचार मेडिकल कालेज अस्पताल राजनांदगांव में चल रहा है।

ग्राम भुकर्रा निवासी 26 वर्षीय तामेश्वरी साहू, 27 वर्षीय टिकेंद्र निषाद और 23 वर्षीय ललित निषाद एक ही बाइक से महाराष्ट्र काकोड़ी गए थे। तीनों वापस लौट रहे थे इसी दौरान काकोड़ी की ओर जा रही महाराष्ट्र नंबर की तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में तामेश्वर साहू और टिकेंद्र निषाद के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं ललित निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल ललित निषाद को छुरिया अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Next Story
null