छत्तीसगढ़

दो महिलाओं की मौत, हाथियों के दल ने किया हमला

Nilmani Pal
11 May 2025 12:36 PM IST
दो महिलाओं की मौत, हाथियों के दल ने किया हमला
x
इस हमले से गाँव में दहशत

रायगढ़। जिले के लैलूंगा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बीती रात हाथियों के एक उग्र झुंड ने दो महिलाओं को उनके ही घर के आंगन में सोते समय मौत के घाट उतार दिया। यह दर्दनाक घटना लैलूंगा वन परिक्षेत्र के गमेकेला भद्रापारा गांव की है, जहां मानव-हाथी संघर्ष एक बार फिर भयावह रूप में सामने आया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दो महिलाएं खुले आंगन में सो रही थीं, तभी अचानक हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, इस समय करीब 21 हाथियों का एक झुंड लैलूंगा के विभिन्न इलाकों में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, लेकिन हाथियों की गतिविधियां लगातार खतरा बनी हुई हैं।


Next Story
null