छत्तीसगढ़
टिकरापारा और तेलीबांधा में दोपहिया वाहन चोरी का खुलासा, नाबालिग चोर गिरफ्तार
Shantanu Roy
18 Jun 2026 9:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के डीसीपी क्राइम एवं साइबर के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दोपहिया वाहन चोरी के मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा है और उसके कब्जे से चोरी की दो वाहन बरामद किए गए हैं। पहला मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी मोहम्मद वसीम, निवासी संतोषी नगर चौक रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 जून 2026 की रात उसने अपनी स्कूटी मेस्ट्रो वाहन क्रमांक CG 04 HX 0143 को मिश्रा होटल के पास खड़ा किया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर लिया गया। इस रिपोर्ट पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 520/26 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
दूसरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी शिवा पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आनंद नगर स्थित किराए के मकान में रहता है। 8 जून 2026 की रात उसने अपनी एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 HL 1826 घर के सामने खड़ी की थी, जो सुबह गायब मिली। इस पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 254/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने दोनों मामलों में जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और लगातार आरोपी की तलाश की जाती रही।
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर संयुक्त टीम ने एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में बालक ने दोनों वाहन चोरी की घटनाओं को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बालक के कब्जे से चोरी की स्कूटी मेस्ट्रो और एक्टिवा वाहन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 80,000 रुपये बताई गई है। बरामदगी के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और शहर में वाहन चोरी रोकने के लिए सीसीटीवी नेटवर्क और गश्त व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। आरोपी बालक से आगे की पूछताछ जारी है ताकि अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा सके।
Tagsरायपुर पुलिसवाहन चोरीटिकरापारा थानातेलीबांधा थानाएंटी क्राइम यूनिटसाइबर सेलनाबालिग आरोपीदोपहिया वाहन बरामदसीसीटीवी जांचरायपुर क्राइमRaipur Policevehicle theftTikrapara Police StationTelibandha Police StationAnti Crime UnitCyber Cellminor accusedtwo-wheeler recoveredCCTV investigationRaipur Crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





