छत्तीसगढ़
जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई में छात्रों से मारपीट का आरोप, दो शिक्षक गिरफ्तार
Shantanu Roy
25 Feb 2026 12:07 AM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई में छात्रों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों के आरोपों के अनुसार, मोबाइल फोन रखने के कारण विद्यालय के 8 से 9 विद्यार्थियों की शिक्षकों द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे कुछ छात्रों को अंदरूनी चोटें आईं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपित शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 21 फरवरी को हुई बताई जा रही है। पीड़ित छात्रों में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हैं। छात्र के पिता डोमन देशलहरा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके बेटे ने फोन पर जानकारी दी कि मोबाइल रखने के मुद्दे पर उसे और उसके साथियों को वाइस प्रिंसिपल के कमरे में बुलाया गया। वहां पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पीयूष कुमार और पीटी शिक्षक रविशंकर मंडलोई ने लकड़ी के डंडे, हाथ-मुक्कों और लात से मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक छात्र के प्राइवेट पार्ट पर जूता पहनकर लात मारी गई।
जिससे सूजन और दर्द की स्थिति उत्पन्न हुई। इसके अलावा, अन्य छात्रों को भी डंडे और घूंसों से पीटने की बात कही गई है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान शिक्षकों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। बताया गया कि घटना के बाद छात्रों ने 22 फरवरी की रात अपने घर फोन कर परिजनों को जानकारी दी। अगले दिन 23 फरवरी को छात्र के पिता विद्यालय पहुंचे और प्रिंसिपल शंकर प्रसाद से घटना के संबंध में पूछताछ की, लेकिन उन्होंने मामले की जानकारी होने से इनकार किया। परिजनों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना अनुमति मोबाइल रखने पर इस तरह की शारीरिक सजा देना अनुचित और अमानवीय है। मामले की शिकायत पहले नगपुरा पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद थाना पुलगांव पुलिस ने आरोपित शिक्षकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पीयूष कुमार (41) और पीटी शिक्षक रविशंकर मंडलोई (54) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है। घटना को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। परिजनों ने दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शिक्षा संस्थान में छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन के तरीकों पर भी सवाल उठने लगे हैं।
Tagsदुर्गजवाहर नवोदय विद्यालय बोरईछात्र पिटाईशिक्षक गिरफ्तारपुलगांव थानामोबाइल रखने पर विवादपीयूष कुमाररविशंकर मंडलोईशारीरिक सजाअंदरूनी चोटअभिभावकों में नाराजगीविद्यालय विवादछत्तीसगढ़ समाचारछात्र सुरक्षापुलिस कार्रवाईप्रिंसिपल शंकर प्रसादनगपुरा पुलिस चौकीशिक्षा अनुशासनमारपीट आरोपकानूनी कार्रवाईDurgJawahar Navodaya Vidyalaya Boraistudent beatenteacher arrestedPulgaon police stationdispute over keeping mobilePiyush KumarRavi Shankar Mandloiphysical punishmentinternal injuryanger among parentsschool disputeChhattisgarh newsstudent safetypolice actionPrincipal Shankar PrasadNagpura police posteducation disciplineassault allegationlegal actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





