छत्तीसगढ़
नाबालिगों को व्हाइटनर बेचने वाले दो स्टेशनरी संचालक गिरफ्तार, 234 पेन जब्त
Shantanu Roy
30 Jan 2026 5:27 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। नाबालिग बच्चों को नशे के लिए व्हाइटनर (व्हाइट इंक करेक्शन पेन) बेचने वाले दो स्टेशनरी संचालकों को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देशन में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, जिसके आधार पर कार्रवाई संभव हुई। सूचना के अनुसार, लैलूंगा के हाईस्कूल के सामने स्थित साक्षी स्टेशनरी के संचालक चंद्रभान पटेल और प्रिया फैन्सी स्टोर के संचालक उमेश पटेल नाबालिगों को नशे के लिए व्हाइटनर बेच रहे थे। पुलिस ने दोनों दुकानों पर दबिश देकर कुल 234 नग कोरस इराज-एक्स व्हाइट इंक करेक्शन पेन सेट (डाइल्यूटर पेन) बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 6,990 रुपये आंकी गई। इसके अतिरिक्त आरोपी उमेश पटेल के पास से एक रियलमी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 5,000 रुपये है। जप्त की गई सामग्री का पंचनामा विधिवत तैयार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी यह जानते हुए भी कि व्हाइटनर हानिकारक पदार्थ है।
नाबालिगों को इसे बेचकर उनके मानसिक विकास और स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहे थे। एसएसपी रायगढ़ ने बताया कि इस तरह की बिक्री से बच्चों में नशे की आदत लगने की संभावना रहती है। अभियान के तहत थाना लैलूंगा में आरोपी चंद्रभान पटेल और उमेश पटेल के खिलाफ अपराध क्रमांक 26/2026, धारा 77 बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम (जे.जे. एक्ट), साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 123, 275 और 286 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई संपन्न हुई। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन, आरक्षक सुमित एक्का और जितेन्द्र कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी रायगढ़ ने जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि मादक पदार्थ, जुआ और सट्टा के विरुद्ध अभियान स्तर पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखें। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को गोपनीय रूप से दें, ताकि अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
गिरफ्तार आरोपी
चंद्रभान पटेल, पिता विटकी प्रसाद पटेल, उम्र 41 साल, निवासी वार्ड नंबर 08 लैलूंगा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़।
उमेश पटेल, पिता उदय पटेल, उम्र 30 साल, निवासी वार्ड नंबर 08 लैलूंगा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़।
यह कार्रवाई रायगढ़ पुलिस के मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त रुख और नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अभियान की स्पष्ट मिसाल है।
Tagsरायगढ़लैलूंगा पुलिसनाबालिगव्हाइटनरस्टेशनरी संचालकचंद्रभान पटेलउमेश पटेल234 पेन जप्तरियलमी मोबाइल जप्तन्यायिक रिमांडएसएसपी शशि मोहन सिंहजे.जे. एक्टनशे के खिलाफ कार्रवाईसोशल मीडिया जागरूकतामादक पदार्थ अभियानRaigarhLalunga Policeminorwhitenerstationery operatorChandrabhan PatelUmesh Patel234 pens seizedRealme mobile seizedjudicial remandSSP Shashi Mohan SinghJJ Actaction against drugssocial media awarenessdrug campaignछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





