छत्तीसगढ़

दुर्गेश ध्रुव हत्याकांड: दो आरोपी हिरासत में, चाकूबाजी से हुई थी हत्या

Shantanu Roy
30 Jan 2026 4:30 PM IST
दुर्गेश ध्रुव हत्याकांड: दो आरोपी हिरासत में, चाकूबाजी से हुई थी हत्या
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत समता कॉलोनी में हुए दुर्गेश ध्रुव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान लक्की शर्मा और अखिलेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना रामनगर क्षेत्र से धूमाल देखकर वापस लौटने के दौरान हुई बताई जा रही है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दुर्गेश ध्रुव नशे की हालत में था और रास्ते में आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान गाली-गलौज शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी लक्की शर्मा ने अपने पास रखे चाकू से दुर्गेश ध्रुव पर हमला कर दिया। चाकू लगने से दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से अहम सुराग मिले।

जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। हत्या में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी और घटना के सटीक कारणों की पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि शाम तक इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी भी दर्ज की जा सकती है। इस घटना के बाद समता कॉलोनी और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
Tagsरायपुरसमता कॉलोनीदुर्गेश ध्रुव हत्याकांडलक्की शर्माअखिलेश यादवचाकूबाजीआजाद चौक थानाRaipurSamta ColonyDurgesh Dhruv murder caseLucky SharmaAkhilesh YadavstabbingAzad Chowk police stationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story