छत्तीसगढ़

रायपुर बस स्टैड में गांजा सप्लाई करते राजस्थान के 2 तस्कर गिरफ्तार

Nilmani Pal
22 May 2026 3:43 PM IST
रायपुर बस स्टैड में गांजा सप्लाई करते राजस्थान के 2 तस्कर गिरफ्तार
x

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु सख्त आपराधिक कार्रवाई के निर्देश दिया हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देशन में सूखे नशे के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में इंचार्ज थाना प्रभारी उप निरीक्षक बालेश्वर लहरे के नेतृत्व में थाना टिकरापारा से सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर वर्मा द्वारा संयुक्त पुलिस टीम तैयार कर दिनांक 21.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना बस स्टैड भाठागांव शुलभ शौचालय के पास 02 व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा विक्रय हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्तियों को पकडकर पूछताछ कर तलाशी लिया गया जिनके पास से अलग अलग मात्रा में कुल-8.122 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती चार लाख रूपये बरामद हुआ आरोपियों से उनके पहचान के संबंध में पूछने पर अपना अपना नाम दिलशेर खान पिता अब्दुल सलाम खान उम्र 39 साल एवं कसीम अली पिता सौकत अली उम्र 27 सा दोनो का निवास पता बटवालन मोहल्ला गली नंबर पहाडिया पुरानी टोंक थाना पुरानी टोंक जिला टोंक राजस्थान का होना बताये।

आरोपियों के विस्रूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 442/2026 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

01. दिलशेर खान पिता अब्दुल सलाम खान उम्र 39 साल पता बटवालन मोहल्ला गली नंबर पहाडिया पुरानी टोंक थाना पुरानी टोंक जिला टोंक राजस्थान

02. कसीम अली पिता सौकत अली उम्र 27 सा दोनो का निवास पता बटवालन मोहल्ला गली नंबर पहाडिया पुरानी टोंक थाना पुरानी टोंक जिला टोंक राजस्थान

Next Story