छत्तीसगढ़

2 बंदी रायपुर कोर्ट परिसर से फरार, तलाश के लिए टीम रवाना

Nil dhankar
12 Feb 2026 12:49 PM IST
2 बंदी रायपुर कोर्ट परिसर से फरार, तलाश के लिए टीम रवाना
x
छग

रायपुर। शहर के सेंट्रल जेल में बंद दो विचाराधीन कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। दोनों को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था, लेकिन पेशी होने से पहले ही वे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गए।

आसपास कैदियों को न पाकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो जेल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक फरार हुए दोनों कैदी राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में आरोप में जेल में बंद थे। वे न्यायिक अभिरक्षा में थे और उनकी नियमित पेशी हो रही थी। जेल से बाहर आने का मौका मिलते ही दोनों फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कैदी उस समय कोर्ट मोहऱिर की अभिरक्षा में थे। फिलहाल सिविल लाइन्स पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Next Story
null