छत्तीसगढ़

कबाड़ माफिया को चाय पर बुलाने वाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Nilmani Pal
24 May 2026 4:37 PM IST
कबाड़ माफिया को चाय पर बुलाने वाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
x
छग

बिलासपुर। कोनी थाने में भीतर कबाड़ माफिया को कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने की तस्वीरें वायरल हो रही है, जबकि दो पुलिसकर्मी उसके सामने बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और अवैध कारोबारियों से कथित संबंधों को लेकर सवाल उठने लगे।

अब एसएसपी ने इसे लापरवाही मानते हुए प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को लाइन अटैच कर दिया है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, फोटो में दिखाई दे रहा व्यक्ति अकबर खान है, जो कोनी थाना क्षेत्र में अवतार पैलेस के सामने अवैध कबाड़ दुकान संचालित करता है।

चर्चा है कि हाल ही में पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की थी। हालांकि, थाने पहुंचने के बाद उसे कथित तौर पर वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने की तस्वीरें वायरल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले ही बिलासपुर पुलिस के एसपी ने शहर में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद कोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकबर खान को थाने बुलाया था। वायरल तस्वीर में प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े के मौजूद रहे।

Next Story