छत्तीसगढ़

श्रद्धालुओं को हत्या की धमकी, कोरबा में दो बदमाश गिरफ्तार

Nilmani Pal
23 July 2025 2:23 PM IST
श्रद्धालुओं को हत्या की धमकी, कोरबा में दो बदमाश गिरफ्तार
x

कोरबा। सावन सोमवार के दिन कनकेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं को हथियार दिखाकर धमकाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मानिकपुर चौकी और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना कनवेरी नहर रोड पर हुई। दो युवक डीजे की धुन पर नाचते हुए पिस्तौल और फरसानुमा तलवार लहरा रहे थे। इससे डरकर कुछ श्रद्धालु वापस लौट गए। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया।

मेघनाथ यादव की शिकायत पर उरगा पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मानिकपुर चौकी के खपरा भट्टा निवासी 22 वर्षीय विकास शर्मा और चिमनी भट्टा निवासी 21 वर्षीय राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

Next Story
null