छत्तीसगढ़

साइबर फ्रॉड गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस का खुलासा

Nil dhankar
15 Jun 2025 4:53 PM IST
साइबर फ्रॉड गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पुलिस का खुलासा
x
छग

जांजगीर। जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से म्यूल अकाउंट संचालित करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने यूको बैंक में खाता खुलवाकर 27 लाख 83 हजार रुपये की राशि प्राप्त की थी।

एक आरोपी का नाम रवि खूंटे है जो मेहंदी गांव का है जबकि दूसरा आरोपी धनेश्वर साहू है जो सरखों का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318 (4), 3 (5) के तहत जुर्म दर्ज किया है। दरअसल पुलिस के साइबर समन्वय केंद्र समन्वस पोर्टल में म्यूल अकाउंट की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नैला स्थित यूको बैंक में संबंधित खाते की जांच की तो यह सामने आया कि खाते में 27 लाख 83 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

यह रकम गलत तरीके से प्राप्त की गई थी। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। म्यूल अकाउंट मामले में जिले की यह पहली कार्रवाई है। एसपी विजय पांडेय का कहना है कि आगे भी यदि शिकायतें मिलेंगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story