छत्तीसगढ़

शटर तोड़कर दो मेडिकल दुकान में चोरी, लाखों रुपए कैश पार

Nil dhankar
17 Nov 2025 2:41 PM IST
शटर तोड़कर दो मेडिकल दुकान में चोरी, लाखों रुपए कैश पार
x
छग

रायगढ़। दो होलसेल मेडिकल दुकान में चोरी की घटना घटित हुई है। जहां 3-4 चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और गल्ले में रखे तकरीबन डेढ़ लाख की चोरी कर फरार हो गए। घटना SP ऑफिस से करीब 100 मीटर दूरी स्थित दुकान में हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांधी गंज के भीतर प्रगति इंटरप्राइजेस और प्राची मेडिकोज होलसेल दवा दुकानों का संचालन होता है। जहां रविवार को प्रगति इंटरप्राईजेस का संचालक सांवरिया गोयल व प्राची मेडिकोज का संचालक बसंत अग्रवाल रात में काम के बाद दुकान का शटर बंद कर घर चले गए। सुबह जब दुकान में पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई कि उनके दुकान का शटर टूटा हुआ है और दोनों दुकान के गल्ले में रखे तकरीबन ढेड़ लाख रुपए को चोरों ने पार कर दिया है।

जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। ऐसे में पुलिस व फाॅरेसिंग एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। दुकान में लगे CCTV को पुलिस ने खंगाला, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। ऐसे में CCTV फूटेज में 3 लोग दिख रहे हैं, जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घटना को सुबह तकरीबन 4 बजे चोरों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वहीं एक-दो और दुकानों में चोरी करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

Next Story
null