
रायपुर। थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध शराब के साथ 2 शराब कोचिया गिरफ्तार हो गया है। निरीक्षक थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल गोबरा नवापारा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु एवं अवैध शराब बिक्री संचालित करने वालो पर लगाम लगाने कि नियत से छांटा मोड चौक नवापारा के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा एक सफेद रंग के चुमडी़ के थैला में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री हेतु ले जाने साधन का इंतजार कर रहे है।
मुखबीर सूचना पर हमराह स्टाप व गवाहान के रेड कार्यवाही के दौरान अवैध शराब बिक्री संचालित करते दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, पूछताछ में अपना नाम कुलदीप खंडेलवाल एंव योगेंद्र निर्मलकर निवासी ग्राम तामासिवनी का होना बताया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक सफेद रंग की चुमडी़ में 40 पौवा (7.2 लीटर) यूनिक मदिरा मसाला शराब सील बंद किमती 4000 / रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 289/25 धारा- 34 (2) आबकारी एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर रिमाण्ड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. कुलदीप खंडेलवाल पिता अमर दास खंडेलवाल उम्र 24 साल
02 योगेंद्र निर्मलकर पिता आनंद राम निर्मलकर उम्र 35 साल साकिनान- तामासिवनी थाना आरंग जिला रायपुर





