छत्तीसगढ़
जिला चिकित्सालय दुर्ग में दो परिवारों ने देहदान की घोषणा की
Shantanu Roy
11 May 2025 7:14 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। आज जिला चिकित्सालय दुर्ग में दो परिवारों ने देहदान जैसा महान और प्रेरणादायक कदम उठाया। अशोक कुमार ब्राम्हणे एवं उनकी पत्नी मीना ब्राम्हणे, साथ ही धनोरा निवासी पुष्पलता साहू ने सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू, डॉ. के.के. जैन और नेत्र चिकित्सा अधिकारी अजय नायक की उपस्थिति में अपने देहदान की घोषणा की। दोनों परिवारों ने अपनी वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राजेश पारख को सौंपी। अशोक कुमार ब्राम्हणे और मीना ब्राम्हणे के पुत्र डॉ. अनमोल ब्राम्हणे और पुत्री डॉ. अनुभूति ब्राम्हणे ने अपने माता-पिता के इस नेक निर्णय के लिए पूर्ण सहमति प्रदान की। इसी प्रकार, पुष्पलता साहू की पुत्रियों तृप्ति साहू और ज्योति साहू ने भी अपनी माँ के देहदान के निर्णय का समर्थन किया। यह कदम न केवल चिकित्सा अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा, बल्कि समाज में देहदान और नेत्रदान जैसे सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी प्रेरणास्रोत बनेगा। नव दृष्टि फाउंडेशन इस तरह के प्रयासों को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
अशोक कुमार ब्राम्हणे ने कहा मेरा पुत्र व् पुत्री दोनों डॉक्टर हैं अतः देहदान व् नेत्रदान के महत्व को समझते हैं हमें इस कार्य हेतु हमारे बच्चों ने ही प्रोत्सहित किया आज हमें अपने निर्णय पर सन्तुष्टि हो रही है पुष्पलता साहू ने हमेशा न्यूज़ पेपर में देहदान व् नेत्रदान के समाचार पढ़ मन में देहदान व् नेत्रदान की प्रबल इच्छा थी आज नव दृष्टि फाउंडेशन के सहयोग से वर्षों पुरानी इच्छा पूर्ण हुई। नव दृष्टि फाउंडेशन इन परिवारों के इस परोपकारी कार्य की सराहना करते हैं और समाज के अन्य लोगों से भी इस तरह के नेक कार्यों में सहभागिता की अपील करते हैं।
नवदृष्टि फाउंडेशन के पियूष मालवीय ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान , त्वचादान हेतु सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान या त्वचादान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9826156000/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है। नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, मंगल अग्रवाल,हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पीयूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,जितेंद्र कारिया , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक,विनोद जैन,राकेश जैन ने ब्राम्हणे दम्पति व् पुष्पलता साहू के निर्णय की सराहना की व् उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





