भारत

भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान को बड़ा झटका: DGMO

Shantanu Roy
11 May 2025 6:47 PM IST
भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान को बड़ा झटका: DGMO
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद शनिवार को दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई। अब भारत ने बताया है कि सीजफायर समझौते के लिए भारत द्वारा किए गए हवाई हमले टर्निंग पॉइंट साबित हुए। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के अलावा 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।


भारत की इस कार्रवाई से बौखला कर पाकिस्तान ने सीमा से सटे भारत के कई क्षेत्रों में गोलीबारी के अलावा मिसाइल और ड्रोन हमले की कोशिश भी की। हालांकि भारत ने इन सभी हमलों को नाकाम करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सूत्रों ने बताया कि 9 मई को भारत द्वारा किए गए हवाई हमले से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष असीम मुनीर से बात करने के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को फोन किया और बताया कि पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार है। वहीं भारत ने साफ कर दिया कि बातचीत DGMO के बीच ही होनी चाहिए और इसमें किसी भी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है।
Next Story