छत्तीसगढ़

राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर

Shantanu Roy
26 Jun 2025 8:19 PM IST
राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर
x
छग
Raipur. रायपुर। रीजॉय कम्युनिटी द्वारा आयोजित रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन का आयोजन 28 और 29 जून को सिटी सेंटर मॉल, रायपुर में किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में राजधानीवासियों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।



वही फैशन, लाइफस्टाइल, फूड और आर्ट की बेहतरीन रेंज के साथ यह एग्ज़िबिशन खरीददारों और कला प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव लेकर आया है। इसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देना, रचनात्मकता को मंच देना और रायपुरवासियों को एक नया सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है। आयोजकों ने कहा, "रीजॉय पॉप-अप केवल एक एग्ज़िबिशन नहीं, बल्कि रचनात्मकता, सपनों और सामूहिक भावना का उत्सव है।" प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है।
Next Story
null