छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 200 से अधिक ठेलों-गुमटियों पर छापेमारी
Shantanu Roy
26 Jun 2025 7:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 26 जून 2025 को शहरभर में सघन छापेमारी की। पान ठेलों, गुमटियों और सड़क किनारे दुकानों पर बिक रही नशीली और प्रतिबंधित सामग्रियों के खिलाफ यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान में 20 से अधिक टीमों ने शहर के करीब 200 से अधिक ठेलों और दुकानों की तलाशी ली, जिसमें 2600 नग गोगो पेपर, 400 रोल पेपर, 550 चिलम, 10 पैकेट प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर, 25 अन्य हुक्का सामग्री, 4 पैकेट प्रतिबंधित सिगरेट, 4 सिगार और 200 पाउच प्रतिबंधित गुटखा बरामद किए गए। बरामद सामग्रियों को मौके पर ही जलाकर नष्ट किया गया।
इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई: राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, सिविल लाइन, माना, गुढ़ियारी, उरला, देवेन्द्र नगर, पंडरी, खम्हारडीह, खमतराई, आजाद चौक और सरस्वती नगर। 11 व्यक्तियों के खिलाफ थानों में वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। साथ ही, प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है। के.के. ट्रेडर्स पर छापा शंकर नगर स्थित गोगो पेपर के डीलर एवं डिस्ट्रीब्यूटर के.के. ट्रेडर्स के गोदाम में भी छापा मारकर करीब 6000 नग गोगो पेपर जब्त किए गए हैं। संचालक एवं अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tagsरायपुर पुलिसछापागोगो पेपरचिलमहुक्का फ्लेवरप्रतिबंधित सिगरेटगुटखाक्राइम ब्रांचमादक पदार्थKK ट्रेडर्सकोटपा एक्टRaipur Policeraidbanned substancesGoGo paperchillumhookah flavorbanned cigarettegutkacrime branchCOTPA ActKK Tradersछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





