छत्तीसगढ़

कॉल में ही भिड़ गए दो कांग्रेसी, अभद्र बातचीत का ऑडियो वायरल

Nil dhankar
7 April 2026 2:02 PM IST
कॉल में ही भिड़ गए दो कांग्रेसी, अभद्र बातचीत का ऑडियो वायरल
x
छग

मुंगेली। एक राजनीतिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है, जहां कांग्रेस नेताओं के बीच कथित तौर पर हुई गाली-गलौज का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा और कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पवित साहू के बीच तीखी बहस सामने आई है। वायरल ऑडियो में दोनों नेताओं के बीच आपसी बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसने स्थानीय राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।

बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। यहां तक कि बातचीत के दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा मंडल अध्यक्ष को “अपना गुलाम” कहने जैसी बातें भी सामने आई हैं।

इस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक रूप से ऑडियो की पुष्टि नहीं की गई है।

Next Story