छत्तीसगढ़

दीदी के ससुराल से लौट रहे थे दो भाई, हादसे में एक की मौत

Nil dhankar
10 Jun 2025 3:35 PM IST
दीदी के ससुराल से लौट रहे थे दो भाई, हादसे में एक की मौत
x
छग

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। जहां सूती गांव का रहने वाला बुद्धेश्वर सिदार 35 साल व रूपेश सिदार आज सुबह बाइक पर सवार होकर अपनी दीदी को उसके छोड़ने के लिए गदगांव गए थे।

दीदी को वहां छोड़कर दोनों बाइक से वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में जामजोर के पिलारी नहर के पास खरसिया से रायगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वाहन का पहिया बुद्धेश्वर के उपर चढ़ने से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए और मौके पर उसकी मौत हो गई।

वहीं उस रूपेश के पैर व शरीर में गंभीर चोट पहुंचा। घटना को अंजाम देकर ट्रेलर चालक वहां से भाग गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। तब तत्काल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायल को ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

Next Story
null