छत्तीसगढ़

रायपुर के ग्राम चण्डी में दो भाइयों के साथ बेरहमी से की मारपीट, FIR दर्ज

Shantanu Roy
11 Jan 2026 10:13 PM IST
रायपुर के ग्राम चण्डी में दो भाइयों के साथ बेरहमी से की मारपीट, FIR दर्ज
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे ग्राम चण्डी में अंडा भुर्जी खाने के दौरान गाली-गलौच रोकने पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में ग्राम मोहंदी निवासी एक युवक और उसके बड़े भाई के साथ मारपीट की गई, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोहंदी निवासी युवक, जो ग्रेजुएशन पास है और कमल विहार स्थित वी.वाई. हॉस्पिटल रायपुर में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है, 10 जनवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे अंडा भुर्जी खाने ग्राम चण्डी के पाटिल एग रोल सेंटर गया था। वहां पहले से मौजूद ग्राम चण्डी निवासी तुषार और उसके कुछ साथी आपस में गाली-गलौच कर रहे थे।

पीड़ित ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने “तुम कौन होते हो हमें रोकने वाले” कहते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद पीड़ित किसी तरह वहां से निकलकर अपने गांव मोहंदी लौट गया। घटना की जानकारी पीड़ित ने अपने बड़े पापा के बेटे भुनेश्वर साहू और गांव के अन्य लोगों को दी। इसके बाद सभी लोग तुषार और उसके साथियों से समझाइश देने के लिए दोबारा ग्राम चण्डी पहुंचे। बताया जा रहा है कि भुनेश्वर साहू तुषार को शांतिपूर्वक समझा रहे थे, लेकिन इसी दौरान तुषार और उसके साथियों ने दोबारा विवाद शुरू कर दिया।

आरोप है कि आरोपियों ने यह कहते हुए कि “तुम लोग हमें समझाने आए हो” भुनेश्वर साहू पर भी हमला कर दिया। हाथ-मुक्कों के साथ ईंट के टुकड़ों से भी मारपीट की गई, जिससे भुनेश्वर साहू के सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। वहीं पीड़ित युवक को बाएं पैर के घुटने और चेहरे में चोट लगी है। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव और आसपास के इलाकों में आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Tagsरायपुरग्राम चण्डीग्राम मोहंदीमारपीटगाली-गलौचअंडा भुर्जी विवादतुषारभुनेश्वर साहूयुवक घायलभाई घायलईंट से हमलाजान से मारने की धमकीपुलिस जांचगांव विवादRaipurVillage ChandiVillage Mohndifightabuseegg bhurji disputeTusharBhuneshwar Sahuyouth injuredbrother injuredbrick attackthreat to killpolice investigationvillage disputeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story