छत्तीसगढ़

रायपुर से लापता दो लड़कों का ओडिशा में रेस्क्यू

Nil dhankar
16 July 2026 5:05 PM IST
रायपुर से लापता दो लड़कों का ओडिशा में रेस्क्यू
x

रायपुर/रायगढ़ा (ओडिशा)। सीडब्ल्यूसी कार्यालय रायगढ़ा के माध्यम से गुनुपुर स्थित शांति निकेतन से गुमशुदा हुए दो बालकों को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालकों के गुम होने की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी।

जानकारी के अनुसार, दोनों बालकों के गुमशुदा होने की जानकारी प्राप्त होने के बाद एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की सहायता से आरपीएफ नेटवर्क एवं सभी राज्य समन्वयकों को बालकों के संबंध में सूचना साझा की गई। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 नेटवर्क को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जा सके। सूचना मिलने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ओडिशा नेटवर्क ने सक्रियता दिखाते हुए बालकों की तलाश शुरू की और दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए सीडब्ल्यूसी कार्यालय रायगढ़ा के माध्यम से बच्चों की पहचान कर उन्हें उनके वारिसों को सौंप दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सभी संबंधित संस्थाएं लगातार मिलकर काम कर रही हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आरपीएफ नेटवर्क और सामाजिक संगठनों के समन्वय से गुमशुदा बच्चों को खोजने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बच्चों के परिजनों ने उन्हें सुरक्षित वापस मिलने पर राहत की सांस ली और सहयोग करने वाले सभी विभागों का आभार जताया।

Next Story