छत्तीसगढ़

मुक्तिधाम के पास गांजा बेचते 2 लड़के गिरफ्तार, 29 हजार का माल जब्त

Nilmani Pal
14 March 2026 12:13 PM IST
मुक्तिधाम के पास गांजा बेचते 2 लड़के गिरफ्तार, 29 हजार का माल जब्त
x
छग

जनता से रिश्ता की खबर का असर

धमतरी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु धमतरी पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महिमासागर वार्ड नहर पार स्थित मुक्ति धाम के पास दो युवक अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं।

जिसकी सूचना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। पुलिस को देखते ही गांजा खरीदने आए कुछ लोग मौके से भाग गए, वहीं मौके पर मौजूद दो संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुकेश सोनकर (22 वर्ष) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी तथा एक विधि से संघर्षरत बालक साथ था। तलाशी लेने पर विधि से संघर्षरत बालक के पास रखे क्रीम रंग के थैले से पारदर्शी पॉलीथीन में मादक पदार्थ गांजा (कुल वजन 488 ग्राम) एवं 20 नग प्लास्टिक के छोटे रेपर बरामद हुए।

वहीं आरोपी मुकेश सोनकर के पास से गांजा बिक्री की नगदी रकम 4,500/- रुपये जप्त की गई। बरामद 488 ग्राम गांजा की अनुमानित कीमत 24,400/- रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल 28,900/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया। उक्त मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आरोपी मुकेश सोनकर के विरुद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। वहीं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी का नाम

मुकेश सोनकर पिता राधेश्याम सोनकर (उम्र 22 वर्ष) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी,(छ.ग.)

एवं एक विधि से संघर्षरत बालक भी था शामिल।

Next Story
null