स्कूटी में शराब रखकर बेचने निकले थे, आमानाका में दो गिरफ्तार

रायपुर। अवैध शराब तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार किए गए है, थाना आमानाका को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति स्कुटी मे शराब रखकर विक्रय करने के फिराक मे है, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आमानाका प्रभारी एंव स्टाप द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो व्यक्तियों उनके वाहन स्कुटी के साथ चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आकाश साहु एंव मनीष चौबे होना बताये ।
टीम द्वारा आरोपियों के पास रखे दो बैगो का तलाशी लेने पर उनमें शराब पाया गया। शराब रखने एवं परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर दोनो आरोपियों द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखी कुल 70 पौवा देशी शराब, कीमत 7000/- रुपये एवं स्कुटी वाहन डेसटीनी 45000/- जुमला 52,000/- रूपया जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना आमानाका में धारा 34(2) आबकारी एक्ट 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. आकाश साहु पिता रमेश साहु उम्र 23 साल साकिन डबरापारा महोबा बाजार थानाआमानाका रायपुर छ0ग0
2.मनीष चौबे पिता पकंज चौबे उम्र 23 साल साकिन ब्लाक नबंर 01 मकान नबंरBSUP कालोनी जरवाय थाना कबीर नगर जिला रायपुर छ0ग0





