छत्तीसगढ़

डॉक्टर ने ट्रैफिक से बचने कच्ची रास्ते में दौड़ाई कार, पलटने से घायल

Nil dhankar
8 Jan 2026 4:28 PM IST
डॉक्टर ने ट्रैफिक से बचने कच्ची रास्ते में दौड़ाई कार, पलटने से घायल
x
छग

बिलासपुर। निर्माणाधीन रिवर व्यू से एक तेज रफ्तार कार अरपा नदी में गिर गई। हादसे में कार सवार अपोलो के डॉक्टर दीपक साहू घायल हुए है, स्टेयरिंग से टकरा कर उनका सिर फट गया। जिन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक से बचने डॉक्टर ने अपनी कार निर्माणाधीन सड़क पर ले गए थे, जहां ढलान में कार की रफ्तार तेज होने के कारण वे संभाल नहीं सके और गिर गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

सरकंडा राजकिशोर नगर मोपका निवासी डॉ. दीपक साहू अपोलो हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर हैं। बुधवार (7 जनवरी) दोपहर करीब 2.30 बजे वो अपनी कार से अपोलो अस्पताल से शहर की तरफ आ रहे थे। अभी डॉक्टर वाल्मिकी चौक के पास पहुंचे थे। इस दौरान बिलासा चौक के ट्रैफिक से बचने के लिए उन्होंने अपनी कार निर्माणाधीन रिवर व्यू रोड में घुसा दी। अरपा नदी किनारे बन रहे रिवर व्यू रोड पर धूल और बड़ी-बड़ी गिट्टियां है। इस रोड पर डॉक्टर की कार काफी तेज रफ्तार में थी। इस दौरान पहिया धंसने के कारण उनकी कारण लहराने लगी।

ढलान में रफ्तार तेज होने के कारण कार उनके कंट्रोल से बाहर हो गई और वो सीधे कार सहित नदी में गिर गए। कार नदी में रखे ह्यूम पाइप से टकराई। स्टेयरिंग और डेशबोर्ड से टकराने से उनका सिर फट गया।

Next Story
null