छत्तीसगढ़

मेकाहारा अस्पताल में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
24 Jun 2025 9:25 PM IST
मेकाहारा अस्पताल में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। मेकाहारा अस्पताल रायपुर में मोबाइल फोन और नकदी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम लोकेश जगत (19 वर्ष) और दाउ कल्याण सिंह छुरा (27 वर्ष) हैं। दोनों रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित बीएसयूपी कॉलोनी कचना के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी केवल प्रसाद साहू, निवासी डभरा, जिला शक्ति, अपने मौसा का इलाज कराने 18 जून को मेकाहारा अस्पताल आया था। 20 जून की रात वह अन्य रिश्तेदारों के साथ अस्पताल के सर्जरी वार्ड के सामने हाल में सो रहा था।


सुबह 4 बजे के करीब उठने पर पता चला कि उसकी बहन का हैंडबैग गायब था, जिसमें दो मोबाइल फोन और नगदी रकम थी। मामले में थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 108/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल के आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लोकेश जगत और दाउ कल्याण सिंह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की घटना कबूल कर ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Next Story