छत्तीसगढ़
गोंदिया-मधुपुर-गोंदिया के मध्य 16 फेरों के लिए श्रावणी त्यौहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन
Shantanu Roy
24 Jun 2025 8:16 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। सावन माह में बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गोंदिया-मधुपुर-गोंदिया के मध्य श्रावणी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन कुल 16 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 08855/08856 गोंदिया-मधुपुर-गोंदिया श्रावणी स्पेशल ट्रेन, प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को गोंदिया से दिनांक 11 जुलाई, 2025 से 04 अगस्त, 2025 तक तथा इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को मधुपुर से दिनांक 12 जुलाई, 2025 से 05 अगस्त, 2025 तक 08-08 फेरे के लिए चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, बाराद्वार, सक्ति, खरसिया, रायगढ़, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर स्टेशनों में दिया गया है।
08855 गोंदिया-मधुपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन गोंदिया से 12.30 बजे रवाना होगी तथा डोंगरगढ़ 13.28/13.30 बजे, राजनांदगांव 13.52/13.54 बजे, दुर्ग 14.40/14.45 बजे, रायपुर 15.30/15.35 बजे, तिल्दा-नेवरा 16.08/16.10 बजे, भाटापारा 16.30/16.32 बजे, बिल्हा 17.00/17.02 बजे, बिलासपुर 17.35/17.45 बजे, अकलतरा 18.10/18.12 बजे, जांजगीर-नैला 18.26/18.27 बजे, चांपा 18.37/18.39 बजे, बाराद्वार 18.52/18.54 बजे, सक्ति 19.06/19.08 बजे, खरसिया 19.21/19.23 बजे, रायगढ़ 19.53/19.55 बजे, बेलपहाड़ 20.35/20.37 बजे, ब्रजराजनगर 20.50/20.52 बजे, झारसुगुड़ा 21.25/ 21.27 बजे, राऊरकेला 22.50/22.58 बजे, दूसरे दिन चक्रधरपुर 00.25/00.30 बजे, टाटानगर 01.30/01.35 बजे, खड़गपुर 04.00/04.05 बजे, आन्दुल 05.50/05.55 बजे, डानकुनि 07.17/07.22 बजे, बर्द्धमान 08.12/08.14 बजे, दुर्गापुर 09.09/09.11 बजे, आसनसोल 09.50/10.00 बजे, चित्तरंजन 10.23/10.25 बजे होते हुए 12.30 बजे, मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार 08856 मधुपुर-गोंदिया श्रावणी स्पेशल ट्रेन, मधुपुर से 14.30 बजे रवाना होगी तथा चित्तरंजन 15.08/15.10 बजे, आसनसोल 15.50/16.00 बजे, दुर्गापुर 16.30/16.32 बजे, बर्द्धमान 17.41/17.43 बजे, डानकुनि 18.40/18.45 बजे, आन्दुल 20.05/20.10 बजे, खड़गपुर 21.50/22.00 बजे दूसरे दिन टाटानगर 00.35/00.40 बजे, चक्रधरपुर 01.35/01.40 बजे, राऊरकेला 03.00 /03.08 बजे, झारसुगुड़ा 05.40/05.45 बजे, ब्रजराजनगर 05.56/05.58 बजे, बेलपहाड़ 06.08/06.10 बजे, रायगढ़ 07.00/07.02 बजे, खरसिया 07.53/07.55 बजे, सक्ति 08.10/08.12 बजे, बाराद्वार 08.25/08.27 बजे, चांपा 08.45/08.47 बजे, नैला 09.12/09.17 बजे, अकलतरा 09.45/09.47 बजे, बिलासपुर 10.35/10.45 बजे, बिल्हा 11.07/11.09 बजे, भाटापारा 11.35/11.37 बजे, तिल्दा-नेवरा 12.00/12.02 बजे, तिल्दा 12.00/12.02 बजे, रायपुर 12.55/13.00 बजे, दुर्ग 13.55/14.00 बजे, राजनांदगांव 14.25/14.27 बजे, डोंगरगढ़ 15.00/15.02 बजे होते हुए 17.00 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 06 जनरल, 7 स्लीपर, 01 एसी-III, 02 एसी-III, सह एसी-II, सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





